








न्यूड गाजर बीज हेयर ऑयल 300 मिलि थोक में खरीदें
सीधे कंपनी से न्यूड गाजर बीज हेयर ऑयल (300 मिलि प्रत्येक) का 1 कार्टन (24 यूनिट) खरीदें। विशेष रूप से दुकानदारों, केमिस्ट, फ़ार्मेसी, किराना स्टोर और रीसेलर के लिए बढ़िया मूल्य B2B थोक खरीद सौदा। कृपया ध्यान दें कि आप इस उत्पाद को केवल पारंपरिक ऑफ़लाइन खुदरा चैनलों के माध्यम से ही पुनर्विक्रय कर सकते हैं। आपके द्वारा पोस्ट की गई कोई भी ऑनलाइन लिस्टिंग हमारी कानूनी टीम द्वारा ब्लॉक की जा सकती है। यदि आप हमारे अधिकृत विक्रेता बनना चाहते हैं तो कृपया हमारे संपर्क पृष्ठ पर हमें लिखें।
मजबूत, लंबे और शाइनी बालों के लिए गाजर बीज तेल
गाजर के बीज का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौंजूद कैरोटीन, कैरोटेनॉयड्स, विटामिन ए और ई बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं। यदि आप अपने कमजोर बालों में गाजर के बीज का तेल यानि Carrot Seed Hair Oil लगाएं, तो आपके बाल टूटने बहुत जल्दी बंद हो सकते हैं। आपको बता दें ,कि गाजर के बीज का तेल बालों को उगाने और मजबूत बनाने में बहुत मदद करता हैं। गाजर के बीज का तेल बाल में लगाने से बाल के ग्रोथ तो बेहतर होती ही है साथ ही साथ सिर के स्कैल्प में ब्लड सरकुलेशन भी सही तरीके से होता हैं।
गाजर बीज तेल बाल तेजी से बढ़ाता है
गाजर के बीज के तेल में मौजूद तत्व स्कैल्प के ब्लड फ्लो को सुधारने में मदद करते हैं। इससे हेयर फॉलिकल्स (बालों की जड़) पर असर पड़ता है और ग्रोथ में तेजी आती है।
गाजर बीज तेल बाल झड़ने से रोकता है
गाजर के बीज के तेल में फैटी एसिड, विटामिन्स, मिनरल्स काफी मात्रा में होते है, इस वजह से इसे यदि स्कैल्प पर लगाया जाए तो बाल झड़ना कम हो जाते हैं और उनकी मोटाई भी बढ़ती है।
गाजर बीज तेल से पाइए डैंड्रफ से छुटकारा
डैंड्रफ ऐसी समस्या है जिससे बालों पर बुरा असर पड़ता है और बाल ज्यादा झड़ते हैं। इस समस्या से निपटने में गाजर के बीज का तेल बहुत लाभदायक है। इसमें जैविक गुण होते हैं जो रोगाणुरोधी, एंटी-बायोटिक और ऐंटीसेप्टिक होते हैं, जो खोपड़ी के लिए बहुत अच्छे होते हैं। दूसरे शब्दों में, गाजर का तेल किसी भी मोटे बैक्टीरिया को खत्म कर देगा जो डैंड्रफ का कारण बन सकता है या बालों के विकास में बाधा डालता है.
जड़ों से मजबूत बाल के लिए गाजर बीज तेल
गाजर के बीज के तेल के इस्तेमाल से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं। इससे बाल झड़ने की समस्या तो कम होती है साथ ही में बालों की ग्रोथ बढ़ती है व हेयर क्वालिटी में सुधार आता है। गाजर के बीज के तेल से बालों की शाइन भी बढ़ती है।
गाजर बीज तेल का प्राचीन इतिहास
गाजर का तेल गाजर की जड़ों या बीजों को कुचलकर और उन्हें जैतून या नारियल जैसे वाहक तेल में भिगोकर बनाया जाता है। गाजर के बीज का तेल मुख्य रूप से अफ्रीका, पश्चिम एशिया और यूरोप में औषधीय तेल के रूप में उपयोग किया जाता है। गाजर के बीज का तेल का उपयोग प्राचीन भारतीयों, रोमनों, मिस्रियों, ग्रीक, फ्रेंच और चीनी द्वारा बालों की देखभाल और अन्य लाभों के लिए किया गया है।